प्रयाग-काशी-अयोध्या को जोड़ बनेगा धार्मिक सर्किट, माघ मेला में आसान होंगे दर्शन
प्रमुख संवाददाता, सितम्बर 20 -- यूपी की संगमनगरी प्रयागराज में हर साल होने वाले माघ मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज को काशी और अयोध्या से जोड़कर धार्मिक सर्किट तैयार करने की योजना बनाई गई है। अयोध्या, काशी (वाराणसी) और प्रयागराज उत्तर प्रदेश के तीन सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र हैं। मेला प्राधिकरण ने इसके लिए प्लान तैयार किया है। इसके तहत तीनों धार्मिक नगरियों को जोड़ते हुए श्रद्धालुओं के लिए परिवहन सेवा शुरू करने की तैयारी है। अधिकारियों का मानना है कि इससे माघ मेले में आने वाले श्रद्धालु प्रयागराज के साथ काशी और अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों के भी दर्शन कर सकेंगे। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने बताया कि पिछले माघ मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ और उनके आवागमन को देखते हुए इस बार व्यवस्थाओं का विस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.