बरेली, मार्च 14 -- सुभाषनगर क्षेत्र के मोहल्ला रविंद्रनगर स्थित प्रयागो इंटर कॉलेज में शिक्षक द्वारा 9वीं के छात्र को पीटने के मामले में दोनों पक्षों के बीच पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया। गुरुवार को प्रयागो इंटर कॉलेज रविंद्रनगर में शिक्षक भगवतसरन ने 9वीं के छात्र कृष्णा अग्निहोत्री को पीट दिया था। हालत बिगड़ने पर छात्र को परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इस मामले में पहले छात्र की मां लवली ने पुलिस को तहरीर दी थी। बाद में इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने भी स्कूल में आकर शिक्षक से मारपीट करने की तहरीर दी। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस मौजूदगी में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया शिक्षक और अभिभावक पक्ष के बीच समझौता हो गया है। पहले दोनों पक्षों ने कार्रवाई को तहरीर दी थी।

हिंदी हिन्दु...