वाराणसी, जुलाई 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सावन में प्रयागराज-वाराणसी हाइवे की एक लेन कांवरियों के लिए रिजर्व रहेगी। कांवर यात्रा मार्ग के निरीक्षण के दौरान शनिवार को यह जानकारी सीपी मोहित अग्रवाल और डीएम सत्येंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दी। बताया कि कांवर रूट पर जगह-जगह शिविर होंगे जिसमें कांवरिया आराम करेंगे। शिविरों में मेडिकल और भंडारे का भी इंतजाम रहेगा। अफसरों ने बताया कि सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होगा। इसके मद्देनजर 29 जुलाई की रात से ही प्रयागराज-मंडुवाडीह (वाराणसी) हाइवे की एक लेन कांवरियों के लिए रिजर्व हो जाएगी। इस पर वाहन नहीं चलेंगे। हर चार किलोमीटर पर अस्थायी पुलिस चौकी रहेगी। प्रत्येक तीन किलोमीटर पर पीआरवी टीम रहेगी। इसके अलावा 10 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) तैनात रहेगी। ये टीमें आकस्मिक स्थितियों से तत्काल नि...