प्रयागराज, मार्च 9 -- रेलवे ने ट्रेन नंबर 07337/38 हुब्बल्लि-गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन का संचालन किया है, जो प्रयागराज होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 07337 हुब्बल्लि से हर सोमवार नौ मार्च से 30 मार्च और वापसी में गाजीपुर सिटी से 12 मार्च से 26 मार्च गुरुवार को संचालित होगी। हुब्बल्लि से यह ट्रेन सोमवार को सवा छह बजे चलकर बुधवार सुबह 11 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वापसी में गाजीपुर सिटी से गुरुवार शाम पौने छह बजे चलकर वाराणसी होते हुए 11 बजे प्रयागराज जंक्शन पर आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...