प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज। उत्तर रेलवे के लखनऊ स्टेशन पर ओएचई कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 12173 जुलाई से सितंबर तक निर्धारित तिथियों पर लखनऊ और रायबरेली के बजाय कानपुर सेंट्रल-प्रयागराज-फाफामऊ मार्ग से चलाई जाएगी। इस दौरान ट्रेन प्रयागराज में 10 मिनट का ठहराव होगा। इसके अलावा शक्तिनगर-टनकपुर, सिंगरौली-टनकपुर, टनकपुर-सिंगरौली, तथा टनकपुर-शक्तिनगर ट्रेनों का मार्ग भी बदला गया है। ये ट्रेनें लखनऊ के बजाय ट्रांसपोर्ट नगर और आलमनगर के रास्ते संचालित होंगी। यह भी पढ़ें- हरदोई होकर गुजरने वाली नौ जोड़ी ट्रेनों का संचालन प्रभावित यह भी पढ़ें- तीन ट्रेनें सराय हरखू, हरपालगंज और जौनपुर सिटी पर भी रुकेंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...