प्रयागराज सड़क हादसे में सिहौली गांव के युवक की मौत
मिर्जापुर, जून 15 -- जिगना। प्रयागराज जिले के मांडा में रविवार की सुबह हुए सड़क हादसे में जिगना के सिहौली गांव निवासी युवक की जान चली गई। घटना की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन प्रयागराज के लिए रवाना हो गए। जिगना थाना क्षेत्र के सिहौली गांव निवासी 30 वर्षीय आशीष मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य शनिवार को प्रयागराज जिले के मांडा थाना क्षेत्र के सुरवां दलापुर गांव रिश्तेदारी में गए थे। रात रुकने के बाद रविवार की सुबह बाइक से वापस अपने घर आने के लिए निकले। जैसे ही वह मांडा थाना क्षेत्र के महुआरी कला गाँव के पास पहुंचे। तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया में टकरा गई। यह भी पढ़ें- बाइक सवार युवक पुलिया से टकराया, मौत बाइक सहित आशीष पुलिया के नीचे जा गिरे। गंभीर चोट लग जाने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मांडा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.