मिर्जापुर, मार्च 19 -- जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज के मांडा में गुरुवार हुए सड़क हादसे में जमालपुर के ग्राम सचिव 46 वर्षीय अरूण कुमार शुक्ला की मौत हो गई। घटना से जमालपुर ब्लॉक कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई।जिगना के पट्टी बघौड़ा निवासी अरुण कुमार जमालपुर गांव के ग्राम सचिव हैं। वह दोपहर लगभग बारह बजे बाइक से किसी काम से प्रयागराज जा रहे थे। मांडा के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मांडा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक को एक पुत्री और एक पुत्र है। सचिव की मौत से जमालपुर ब्लॉक के कर्मचारियों में शोक व्याप्त हो गया।बीडीओ रक्षिता सिंह, ग्राम सचिव संघ के ब्लाक अध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, श्यामूबाबू, रोहित सिंह, संतोष कुमार मिश्रा, हरिशंकर सिंह, शनि सिंह बृजभान सिंह, कमलेश पाल, व...