प्रयागराज, मार्च 28 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। शहर में एक जैसे नाम वाले रेलवे स्टेशनों को लेकर यात्रियों में होने वाले भ्रम को दूर करने की तैयारी शुरू हो गई है। महाकुम्भ 2025 के दौरान प्रयागराज छिवकी, प्रयागराज रामबाग और प्रयागराज संगम जैसे नामों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। अब कुम्भ 2031 से पहले इन स्टेशनों के नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।डीआरएम रजनीश अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इन स्टेशनों के नए नामों को लेकर सुझाव मांगे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी सुझावों को संकलित कर रेलवे बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि समय रहते नाम परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी की जा सके। महाकुम्भ के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गलत स्टेशन पर उतर गए थे, जि...