औरैया, अगस्त 8 -- प्रयागराज के संगम से गंगाजल लेकर साइकिल से सैफई जा रही पीडीए कांवड़ यात्रा का औरैया पहुंचने पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नेशनल हाईवे स्थित जय माता दी होटल पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल युवाओं को फूल-मालाएं पहनाईं। यात्रा में शामिल युवा प्रयागराज की विभिन्न विधानसभाओं से संगम का गंगाजल लेकर साइकिल से सैफई के लिए निकले हैं। वहां पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया जाएगा। यात्रा में कमलेश यादव, विकास भदारी, सुनील यादव, देवेंद्र जगतपुर, अमरदीप यादव और कृष्णा यादव मास्टर शामिल हैं। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि प्रयागराज से साइकिल से लंबी दूरी तय कर निकले युवाओं का औरैया में स्वागत किया गया है। युवा...