प्रयागराज, मार्च 18 -- चैत्र नवरात्र मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने ट्रेन नंबर 04112/11 प्रयागराज-पटना अनारक्षित मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया है। प्रयागराज से यह ट्रेन 19 मार्च से दो अप्रैल तक संचालित होगी। वापसी भी उसी दिन होगी। प्रयागराज से यह ट्रेन दोपहर सवा एक बजे चलकर नैनी, मेजा रोड, मांडा होते हुए विंध्याचल स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद मिर्जापुर व चुनार होते हुए रात सवा नौ बजे पटना पहुंचेगी। पटना से वापसी रात 9:50 बजे होगी। यह ट्रेन विंध्याचल में सुबह पांच बजे और प्रयागराज जंक्शन सुबह सवा सात बजे आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...