प्रयागराज, अप्रैल 15 -- प्रयागराज, पीयूष श्रीवास्तव। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक पहुंचने के लिए पूर्वांचल के यात्रियों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उत्तर मध्य रेलवे ने जेवर एयरपोर्ट तक ट्रेन सुविधा के लिए नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी तेज कर दी है। प्रस्तावित 84 किलोमीटर लंबी यह रेल लाइन पलवल और चोला रेलवे स्टेशन के बीच बनाई जाएगी, जिससे प्रयागराज समेत पूर्वांचल के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिल सकेगी।अभी प्रयागराज या पूर्वांचल के शहरों से जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए कोई सीधी ट्रेन सुविधा उपलब्ध नहीं है। यात्रियों को पहले गाजियाबाद या आनंद विहार टर्मिनल उतरना पड़ता है, जिससे समय और खर्च दोनों बढ़ जाते हैं। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल से जेवर एयरपोर्ट की होगी सीधी कनेक्टिविटी, इन स्टेशनों के बीच रेल लाइन बिछाने की तैयारी जेवर एयरपोर...