प्रयागराज, फरवरी 5 -- रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच सुपरफास्ट विशेष ट्रेन चालाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04101 प्रत्येक सोमवार को प्रयागराज से शाम 6 बजे प्रस्थान कर मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, नासिक, ईगतपुरी और कल्याण होते हुए अगले दिन दोपहर 2:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04102 लोकमान्य तिलक टर्मिनल से मंगलवार शाम 4:55 बजे चलकर बुधवार शाम 5 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह ट्रेन कुल 22 फेरे लगाएगी। गाड़ी में कुल 24 डिब्बे होंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर एवं वातानुकूलित श्रेणी के कोच शामिल हैं। रेल प्रशासन के इस निर्णय से मुंबई रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.