केके पांडेय, जून 7 -- Prayagraj Four Murder Case : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के साउथ मलाका सामूहिक हत्याकांड में वैश्य परिवार के चार सदस्यों की हत्या के आरोपी सनी गुप्ता के शातिराना अंदाज के चलते पुलिस उसके इकबाल-ए-जुर्म पर भी पूरी तरह यकीन नहीं कर पा रही है। पुलिस ने उस सीसीटीवी की फिर से जांच की, जिसकी फुटेज से वह पकड़ा गया था। परिवार और पुलिस को झूठ बोलकर सनी ने जिस तरह से गुमराह किया है, उसे देखते हुए पुलिस ने एक जून की सुबह के बाद की फुटेज खंगाली है, यह पता लगाने के लिए कि कहीं वह दोबारा घटनास्थल पर तो नहीं गया था। इसकी एक और वजह वीरेंद्र वैश्य की पत्नी अनीता के शव की स्थिति भी है। सनी ने इकबाल-ए-जुर्म में बताया है कि सीढ़ी से उतर रही वीरेंद्र वैश्य की बेटी मीनाक्षी की हत्या करने के बाद वह अभिषेक के साथ उस कमरे में गया जहां वीरेंद्र ...