झांसी, अगस्त 7 -- झांसी। जिला कारागार में बंद कुख्यात माफिया अतीक अहमद का बड़ा बेटा अली अहमद पहली बार पैरोल पर प्रयागराज जाएगा। अली अहमद को यह पैरोल इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसके छोटे भाई आबान के जनाजे में शामिल होने के लिए दी गई है। बता दें कि बीते साल 1 अक्टूबर को हाई सिक्योरिटी के बीच अली अहमद को नैनी जेल से झांसी जिला कारागार लाया गया था। अली अहमद पर उमेश पाल हत्याकांड की साजिश रचने के साथ ही रंगदारी मांगने का आरोप है। एक दर्दनाक सड़क हादसे में गुरुवार को माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे आबान और उसके मित्र सोनू खान की मौत हो गई थी। शुक्रवार को आबान को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। भाई के जनाजे में शामिल होने के लिए झांसी और लखनऊ जेल में बंद दो भाइयों के पैरोल की प्रक्रिया शुरू की गई। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों की पैरोल मंजूर कर ली है। ऐसे में 1 अक...