प्रयागराज संगम समेत तीन ट्रेनें देरी से पहुंचेंगी
प्रयागराज, अगस्त 14 -- रेलवे के अलग-अलग मंडलों में होने वाले निर्माण और तकनीकी कार्यों का असर प्रयागराज से जुड़ी ट्रेनों पर भी पड़ेगा। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में स्टील गर्डर लॉन्चिंग के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते प्रयागराज संगम से चंडीगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या 14217 प्रयागराज संगम-चंडीगढ़ 17, 19, 20 और 22 अगस्त को 25 मिनट तथा 18 और 21 अगस्त को 45 मिनट नियंत्रित होकर चलेगी। यह नियंत्रण गाजियाबाद-टूंडला रेलखंड के बीच आरओबी निर्माण के लिए होने वाले कार्य के कारण किया जाएगा। गाड़ी संख्या 04119 सूबेदारगंज-वलसाड एक्सप्रेस 22 अगस्त को वलसाड के बजाय उधना स्टेशन तक ही जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 04120 वलसाड-सूबेदारगंज 23 अगस्त को वलसाड के बजाय उधना स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.