कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर। जेके लोको रेलवे स्टेडियम में चल रहे पहले रुद्रास कप का बुधवार को सफल समापन हुआ। यह किसी भी यूपी टी-20 फ्रेंचाइजी की ओर से आयोजित अपनी तरह की पहली क्षेत्रीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता रही। टूर्नामेंट में वाराणसी, प्रयागराज, झांसी और फतेहपुर की चार क्षेत्रीय टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन प्रयागराज रुद्रास ने जीत दर्ज की और दूसरा मैच बा​रिश के चलते पूरा नहीं हुआ। जो बुधवार को खेला गया। इसमें फतेहपुर इलेवन ने झांसी इलेवन को 12 रन से पराजित किया। टाटमिल ​​स्थित जेके लोको मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में बुधवार को झांसी रुद्रास ने 2.2 ओवर में एक विकेट पर 13 रन के आगे खेलना शुरु किया। लेकिन, पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 179 रन ही बना सकी। टीम की ओर से घनश्याम ने 40 रन, श्रेयांश ने 36 रन, वैभव कुशवाहा ने 31 रन बनाए। 81 र...