हापुड़, मई 8 -- प्रयागराज में आयोजित 29वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हापुड़ के गांव मतनौरा की बेटी अंजली मावी ने 2 मैडल झटके हैं। मैडल जीतने के बाद अंजली नेशनल के लिए क्वालीफाइ हुई हैं। एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ.विपिन गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा 29वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में हुआ। उक्त प्रतियोगिता के लिए डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा जनपद हापुड़ के खिलाड़ियों का चयन किया गया था। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हापुड़ से अंजली मावी ने प्रतियोगिता में भाग लेकर दो मैडल जीते हैं। उपाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने बताया कि जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश राज्य सीनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में मेरठ, हापुड़, बागपत का शानदार प्रदर्शन लगातार जनपद के खिलाड़ी अच्छा...