प्रयागराज, मार्च 2 -- रंगों के पर्व होली से पूर्व सोमवार को जिले में 3994 स्थानों पर होलिका दहन होगा। इसे लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किया है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक होलिका स्थल सज चुके हैं। होलिका दहन समितियों ने अंतिम तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस के अनुसार, नगर जोन में 849, गंगानगर में 1646 और यमुनानगर में 1499 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। भीड़ और पूर्व घटनाओं को देखते हुए 114 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है, जहां अतिरिक्त सतर्कता बरती जाएगी। संवेदनशील घोषित इलाकों में जार्जटाउन, मुट्ठीगंज, खुल्दाबाद, लकड़मंडी, कोतवाली, करेली, नवाबगंज, मऊआइमा और मांडा सहित अन्य क्षेत्र शामिल हैं। इन स्थानों पर क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) की तैनाती की गई है। प्रत्येक टीम में दो दरोगा और पांच आरक्षी शामिल हैं। आईट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.