प्रयागराज, जून 5 -- प्रयागराज। रंगबाजी के लिए मशहूर इस जिले में शस्त्र के शौकीनों की संख्या भी कम नहीं है। यहां आत्मरक्षा से ज्यादा असलहे तो अपने रसूख को दिखाने के लिए रखे जाते हैं। शायद यही कारण है कि मंडल के इस सबसे बड़े जिले में हर 155वें व्यक्ति पर एक शस्त्र लाइसेंस जारी हो चुका है। इसके बाद भी लोगों की मांग पूरी नहीं हो रही है और रोजाना जिलाधिकारी कार्यालय में 5 से 10 आवेदन नए शस्त्र लाइसेंस जारी करने के लिए आ रहे हैं। इस बार चलाए गए एसआईआर अभियान के बाद मोटे तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि जिले की आबादी 70 लाख हो गई है। हालांकि अंतिम आंकड़ा जनगणना 2027 के बाद ही जारी होगा, लेकिन अगर एसआईआर अभियान के बाद अनुमानित आंकड़ों की जारी शस्त्र लाइसेंस के आंकड़ों से तुलना की जाए तो जो तथ्य सामने आएगा वो बेहद चौंकाने वाला है। यहां पर अब तक...