प्रयागराज, जून 24 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शिक्षा की नगरी कहे जाने वाले प्रयागराज में छात्र-छात्राओं की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जिले में करीब एक हजार से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हो रहे हैं, जबकि डीआईओएस कार्यालय में पंजीकरण सिर्फ 93 कोचिंग संस्थानों का है और इनमें से भी सिर्फ 15 संस्थानों के पास ही अग्निशोधन विभाग की अनापत्ति प्रमाणपत्र है। यह भी पढ़ें- सभी कोचिंग और लाइब्रेरी संचालकों को भेजी नोटिसकोचिंग संस्थानों का संचालन प्रयागराज में बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान संकरी गलियों, व्यावसायिक परिसरों और बहुमंजिला भवनों में संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई स्थानों पर आपातकालीन निकास, फायर अलार्म, अग्निशामक यंत्र, हाइड्रेंट सिस्टम और सुरक्षित निकासी मार्ग जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं तक नहीं हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैय...