फतेहपुर, जून 30 -- फतेहपुर। प्रयागराज के कोबरा आडिटोरियम में आयोजित पूर्व सैनिक स्वास्थ्य सेवाओं के सेमिनार में जनपद की डा. प्रियंका श्रीवास्तव को वर्ष 2025-26 की सर्वश्रेष्ठ मेडिकल आफिसर का सम्मान मिला। ईसीएचएस पालीक्लीनिक फतेहपुर में मेडिकल आफिसर इंचार्ज के रूप में कार्यरत डा. प्रियंका को मेजर जनरल अमित सोहाल (विशिष्ट सेना मेडल) ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...