मुंगेर, जनवरी 5 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। वर्ष 2026 की जहां पुष (पौष पूर्णिमा) 3 जनवरी को समाप्त हो गयी है, वहीं रवि पुष्य योग आज सुबह संपन्न हो जाएगी। पुष के समाप्ति होते ही शुभ कार्य भी शुरू हो गए हैं। तथा 3 जनवरी से शुरू हुए प्रयागराज में माघ मेला (मिनी कुंभ) में स्नान-ध्यान करने के लिए जमालपुर, मुंगेर व आस-पास भक्त तैयारी में जुट गए हैं। यही कारण है जमालपुर स्टेशन के टिकट बुकिंग काउंटर पर यात्रियों व भक्तों की भीड़ भी शुरू हो गयी है। चूंकि प्रयागराज में माघ कुंभ मेला आगामी 15 फरवरी तक जारी रहेगा, तथा इन 44 दिनों के अंदर मिनी कुंभ में डुबकी लगाने और आस्था पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। प्रयागराज में पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि प्रमुख स्नान पर्व होंगे। यह पर्व त्रिवेणी संगम, प्रया...