प्रयागराज, मई 14 -- गीले कूड़े से बायो सीएनजी का उत्पादन बढ़ाने की कवायद हो रही है। वर्तमान में अरैल स्थित प्लांट में गीले कूड़े से प्रतिदिन तीन टन बायो सीएनजी बन रहा है। देश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते संकट को देखते हुए बायो सीएनजी का उत्पादन बढ़ाने की योजना बनी है। बायो सीएनजी का उत्पादन बढ़ाने के लिए नगर निगम ने प्लांट को 200 टन तक गीला कूड़ा देने की योजना बनाई है। सहायक नगर आयुक्त दीपशिखा पांडेय ने बताया कि अभी 110 टन प्रतिदिन गीला कूड़ा प्लांट को दे रहे हैं। अगले 15 दिन में 150 टन गीला कूड़ा देने की योजना है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सीवर से बनेगी सीएनजी, लगेगा यूपी का पहला बायो-CNG प्लांट धीरे-धीरे इस बढ़ाकर 200 टन कूडा दिया जाएगा। नगर आयु्क्त साईं तेजा ने नगर आयुक्त साई तेजा ने स्वच्छ सर्वेक्षण की बैठक में बायो सीएनजी का उत्पादन बढ...