धनबाद, अप्रैल 23 -- धनबाद। उत्तर मध्य रेलवे में प्रयागराज मंडल के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड री-मॉडलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के आवागमन में बदलाव किया गया है। 30 अप्रैल को आनंद विहार से खुलने वाली 12816 आनंद विहार-पुरी नंदनकानन एक्सप्रेस और 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस बदले रूट गाजियाबाद, मुरादाबाद, लखनऊ चारबाग, वाराणसी, डीडीयू के रास्ते चलेगी। इसी तरह 12307 हावड़ा-जोधपुर सुपरफास्ट, 22308 बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और 12987 सियालदह-अजमेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 अप्रैल को प्रयागराज की जगह प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रुकेगी। यह भी पढ़ें- कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, कई बदले मार्ग से चलेंगी यह भी पढ़ें- दादरी तक चलेगी प्रयागराज एक्सप्रेस का क्लोन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.