प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और जलभराव को देखते हुए जिले में बुधवार को सभी स्कूलों में रेनी-डे घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक और मान्यता प्राप्त व सहायता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। इनमें अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के विद्यालय भी शामिल हैं। आदेश में कहा गया है कि बारिश और जलभराव के कारण विद्यार्थियों और शिक्षकों का विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से बचने और सुरक्षा के मद्देनजर अवकाश घोषित किया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी के इस जिले में 12वीं तक के बच्चों की छुट्टी, डीएम ने स्कूल बंद रखने का दिया निर्देश सभी विद्यालयों को आद...