प्रयागराज, अप्रैल 14 -- प्रयागराज। रिंग रोड के अंतर्गत दूसरे चरण में गंगा पर बन रहा सिक्स लेन ब्रिज खास होगा। नीबी कला, छतनाग से सरस्वती हाईटेक सिटी नैनी के बीच निर्माणाधीन ब्रिज पर कुल 3100 मीटर लंबाई के बीच 2100 मीटर लंबाई का पहला केबल ब्रिज बनाया जाएगा। जिसमें 150-150 मीटर की दूरी पर केबल लगाई जाएगी। ऐसा ही केबल मलाक हरहर से स्टेनली रोड के बीच गंगा पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज पर दिखाई देगी लेकिन उस पर सिर्फ 800 मीटर लंबाई के दौरान 200-200 मीटर की दूरी में केबल लगाई गई जबकि रिंग रोड के केबल ब्रिज पर 14 केबल 150-150 मीटर की दूरी पर लगेगी। इस ब्रिज का निर्माण कुल 80 पिलर पर किया जा रहा है। सभी पिलर का निर्माण कार्य मई माह तक पूरा होने की संभावना है।विभागीय अधिकारियों की मानें तो जून माह से इन पिलर पर सेगमेंट व सुपर स्ट्रक्चर रखने का कार्य प...