वरिष्ठ संवाददाता, अप्रैल 11 -- प्रयागराज में भूमाफिया के खिलाफ सख्ती के सरकारी दावों के बीच आईएस-227 गैंग की सक्रियता ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालिया घटनाएं बताती हैं कि संगठित जमीन माफिया का नेटवर्क अब भी बेखौफ होकर काम कर रहा है। करेली थाना क्षेत्र के ऐनुद्दीनपुर में बुधवार शाम प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की सरेआम गोली मारकर हत्या इस गिरोह की दबंगई का ताजा उदाहरण है। शाम करीब साढ़े छह बजे चाय की दुकान पर बैठे इरफान की दो बाइक से पहुंचे चार नकाबपोश हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के तरीके से साफ है कि इसमें पेशेवर शूटर शामिल रहे।प्रयागराज में एक्टिव हुआ आईएस-227 यह घटना अकेली नहीं है। हाल ही में करेली इलाके में ही एक जमीन कारोबारी का पीछा कर उसे कार में रोककर पीटा गया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने क...