प्रयागराज, दिसम्बर 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना की संभावना पर केंद्र सरकार ने विराम लगा दिया है। लोकसभा में इलाहाबाद सांसद उज्ज्वल रमण सिंह के पूछे गए तारांकित प्रश्न के उत्तर में केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत प्रयागराज में एम्स का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। हालांकि, शहर के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज (एमएलएनएमसी) के अपग्रेडेशन के लिए 150 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने बताया कि केंद्र सरकार ने जानकारी दी है कि देशभर में अब तक 22 एम्स की स्थापना को मंजूरी दी जा चुकी है, जिनमें उत्तर प्रदेश के रायबरेली और गोरखपुर में एम्स पहले से कार्यरत हैं। इसी आधार पर प्रयागराज में नए एम्स के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.