प्रयागराज, जनवरी 9 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज में वाणिज्यिक वाहनों का फिटनेस टेस्ट बंद हो गया है। गाड़ियों के फिटनेस टेस्ट के लिए अब पड़ोसी जिले मिर्जापुर या फतेहपुर जाना होगा। इससे टैक्सी, ई-रिक्शा और अन्य वाणिज्य वाहन चालकों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। शुक्रवार को ई-रिक्शा यूनियन एवं टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने एआरटीओ राजीव चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। यूनियन उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी ने बताया कि एक जनवरी 2026 से प्रयागराज में टैक्सी, ई-रिक्शा और बड़े वाणिज्यिक वाहनों की फिटनेस जांच बंद कर दी गई है और अब इन वाहनों का फिटनेस टेस्ट मिर्जापुर में कराया जा रहा है। यह निर्णय प्रयागराज के चालकों और वाहन मालिकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। टैक्सी और सीएनजी टेंपो का परमिट मात्र 16 किलोमीटर तक का...