हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 8 -- प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े छह वर्षीय मासूम के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई। स्कूल से घर लौट रहे बच्चे को घर से महज कुछ मीटर पहले कार सवार बदमाश दादा के सामने ही उठाकर फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दिघिया चौकी अंतर्गत सराय कला गांव निवासी ओम प्रकाश शर्मा मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। गांव में उनके परिवार में पत्नी आरती देवी, छह वर्षीय बेटा प्रतीक शर्मा, एक बेटी और पिता नागेश्वर शर्मा रहते हैं। प्रतीक गुलाब पत्ती इंटर कॉलेज अकोढ़ाकला में एलकेजी का छात्र है।दादा के सामने पोते का अपहरण शनिवार को रोज की तरह वह स्कूल की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.