प्रयागराज में दबंगई, वकील को रास्ते में घेरकर पीटा, छह नामजद समेत 12 लोगों पर एफआईआर
प्रयागराज, नवम्बर 8 -- Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज के सोरांव में एक अधिवक्ता को दिनदहाड़े घेरकर बेरहमी से पीटा गया। चौराहे से घर लौट रहे अधिवक्ता मोहम्मद रिजवान उर्फ सैफ को पहले से घात लगाकर खड़े हमलावरों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि लाठी-डंडे, सरिया और असलहे से उन पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उनकी चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे मां और भाई को भी हमलावरों ने पीटकर घायल कर दिया। मामले में सोरांव पुलिस ने छह नामजद और 5-6 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित परिवार का दावा है कि नामजद आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी है। सोरांव थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी इरफान उद्दीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की आज उनका बेटा मोहम्मद रिजवान उर्फ सैफ चौराहे से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.