लखनऊ, नवम्बर 5 -- -मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा नया विस्तार -यूपीसीडा ने प्रयागराज में 10 मेगावाट क्षमता के डाटा सेंटर की स्थापना के लिए मेसर्स एनएक्सट्रा डाटा लिमिटेड को जारी किया लेटर ऑफ इंटेंट लखनऊ, विशेष संवाददाता

प्रयागराज में डाटा सेंटर परियोजना उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) द्वारा प्रदेश में आधुनिक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। यूपीसीडा द्वारा मै. एयरटेल एनएक्सट्रा प्राइवेट लिमिटेड को गुरुवार को प्रयागराज स्थित औद्योगिक क्षेत्र सरस्वती हाईटेक सिटी में 10 मेगावाट क्षमता के डाटा सेंटर की स्थापना के लिए 4.43 एकड़ भूमि (प्लॉट संख्या-5 एवं 7) के लिए पांच नवम्बर 2026 को लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया गय...