प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज जोन में जुलाई के दौरान जीएसटी राजस्व संग्रह में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्टेट जीएसटी की जुलाई 2026 की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जोन ने इस वर्ष जुलाई में 319.89 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 292.15 करोड़ रुपये था। इस तरह एक वर्ष में 9.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- GST Collection: जुलाई में जीएसटी कलेक्शन 2.11 लाख करोड़ रुपये रहा, इम्पोर्ट का बड़ा योगदानजुलाई का प्रदर्शन हालांकि वृद्धि दर के मामले में प्रयागराज जोन टॉप टेन से बाहर है, लेकिन लक्ष्य प्राप्ति के लिहाज से उसका प्रदर्शन बेहतर रहा। जुलाई माह के लिए जोन का लक्ष्य 437.43 करोड़ रुपये था, जिसके सापेक्ष 73.13 प्रतिशत राजस्व संग्रह किया गया। यह प्रदेश के औसत लक्ष्य प्राप्ति ...