प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पिछले सप्ताह चार दिन के अंदर तीन हत्याओं की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है। दो मामलों में पुलिस हत्या की वजह तक नहीं तलाश सकी है, जबकि एक मामले में हत्यारोपी की पहचान होने के बाद भी गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली। प्रयागराज के तीनों जोन में हुईं वारदात के बाद पुलिस के दावे फेल होते दिख रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, एक ही परिवार के तीन लोगों की सिर कुचलकर हत्या; घर से 20 मीटर दूर मिले शवहत्या की पहली घटना शहर के लल्ला चुंगी चौराहे के पास 13 जून की सुबह 67 वर्षीय रामदुलारे कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में मृतक का छोटा बेटा अखिलेश उर्फ शिवा अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम दिखा है। उसके खिलाफ नामजद एफआईआर के बावजूद कर्नलगंज प...