प्रयागराज, मार्च 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज के फाफामऊ क्षेत्र में सोमवार को हुए हादसे की खबर से हर किसी दिल दहल उठा। घटना कोल्ड स्टोरेज की है। इसके अंदर कईमजदूर काम कर रहे थे। रोज की तरह लंच का समय हुआ तो सभी खाना खाने के लिए जाने लगे। इसी दौरान कोल्ड स्टोरेज के अंदर का जर्जर छज्जा गिर गया। जिससे अमोनिया गैस का पाइप फट गया। पाइप फटते ही तेज धमाका हुआ और कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिर गई। जिसके नीचे 20 मजदूर दब गए। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने रेस्क्यू शुरू करवाया। अब तक नौ लोगों के शवों को मलबे से निकाला जा चुका है। कुछ लोगों के घायल होने की भी खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की खबर से अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों के परिवार वालों में कोहराम मच गया। फिलहाल हादसे को लेकर ...