प्रयागराज, मार्च 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रदेश सरकार की नो टॉलरेंस नीति के तहत अब अपराध से जुड़ी वर्षों पुरानी फाइलें फिर से खुलने लगी हैं। प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस उन मामलों की विवेचना में जुट गई है, जिनमें पहले एफआईआर दर्ज होने के बाद जांच ठंडे बस्ते में डाल दी गई थी। शासन के निर्देश पर लंबित सभी मामलों की विवेचना पूरी कर ऑनलाइन रिपोर्ट फीड करने का सख्त फरमान जारी किया गया है।पुलिस महकमे में लंबित विवेचनाओं के निस्तारण को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। उच्चाधिकारियों ने सभी एसीपी, थाना प्रभारियों और विवेचना अधिकारियों (आईओ) को पुराने मामलों की फाइलें खंगालकर जांच पूरी करने का अल्टीमेट दिया है। शासन की सख्ती के चलते पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। सभी विवेचक मामलों से जुड़े साक्ष्यों को अनिवार्य रूप से ई-साक्ष्य एप पर अपलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.