गंगापार, अगस्त 3 -- प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर देवरी के समीप हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। कार की टक्कर में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही युवक का शव घर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से पूरा गांव गमगीन हो उठा। करछना थाना क्षेत्र के रामपुर सेमरहा गांव निवासी 20 वर्षीय कृष्णा तिवारी उर्फ चंदन पुत्र मुन्ना तिवारी की प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर देवरी के समीप कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसा रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हुआ। दुर्घटना में बाइक सवार चंदन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद कबरा गांव निवासी शेखर मिश्रा (22) पुत्र अवधेश मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार जारी है। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही चंदन का शव गांव ...