प्रयागराज, जनवरी 30 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। एनसीआर के प्रयागराज मंडल में शुक्रवार को 63 रेलकर्मी सेवानिवृत्त हुए। इनमें अवनीश तिवारी, दिनेश कुमार, राज कुमार यादव, रमा शंकर सिंह, सुदेश कुमार, विनोद द्विवेदी, राजू, पूनम श्रीवास्तव, योगेन्द्र कुमार को 'एक्सीडेंट फ्री अवार्ड' से सम्मानित किया गया। प्रयागराज मंडल कार्यालय में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार ने सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित समस्त प्रपत्र दिया और उनके योगदान की सराहना की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता ने उन्हें भुगतान समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...