प्रयागराज, जून 17 -- प्रयागराज। प्रयागराज मंडल ने ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए अनावश्यक अलार्म चेन पुलिंग के खिलाफ अभियान चलाया। एक जनवरी से 14 जून 2026 तक बिना वजह चेन खींचने पर 1757 लोगों को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट में कार्रवाई की गई। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि जनवरी में 274, फरवरी में 244, मार्च में 341, अप्रैल में 318, मई में 386 और जून में अब तक 194 लोग पकड़े गए। कानपुर सेंट्रल में सबसे ज्यादा 264 तो प्रयागराज में 132 यात्री पकड़े गए थे। यह भी पढ़ें- विशेष अभियान में 387 चैन पुलिंग व 288 अवैध वेंडरों पर कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...