मऊ, अक्टूबर 7 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश हॉकी संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता के अंतर्गत पांच रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। आजमगढ़ मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12-00 से जीत दर्ज की। टीम की ओर से आरती एवं अर्पिता ने बेहतरीन गोल कर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं दूसरे मुकाबले में आरती प्रजापति के शानदार तीन गोलों की बदौलत मेरठ मंडल को 04-00 से पराजित करते हुए अयोध्या छात्रावास की टीम ने जीत हासिल की। तीसरे मुकाबले में प्रयागराज मंडल ने आगरा मंडल को 01-00 से पराजित कर मुकाबला अपने नाम किया। च...