प्रयागराज, मार्च 30 -- प्रयागराज मंडल के 42 रेलकर्मी सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, जेएन प्रसाद, कौशलेंद्र नारायण राय, पारसनाथ यादव, राजवीर सिंह, संजय कुमार कनौजिया, हरिशचंद्र और उदयभान को सुरक्षित एवं संरक्षित ट्रेन परिचालन के लिए 'एक्सीडेंट फ्री अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इस माह सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को कुल लगभग 15,62,53,925 रुपये का समापन डिजिटल माध्यम से किया गया। सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी रूपेश कुमार सुमन ने कर्मचारियों को समापन भुगतान से संबंधित प्रपत्र सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...