प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयागराज रेलवे मंडल की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के मार्गदर्शन में मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे। इस योजना के तहत प्रयागराज जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, गोविंदपुरी, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, सूबेदारगंज, फतेहपुर, इटावा, टूंडला और अलीगढ़ रेलवे स्टेशनों पर कुल 124 मोबाइल चार्जिंग कियोस्क मशीनें लगाई जाएंगी। डिजिटल और बैकलिट विज्ञापनों से युक्त इन चार्जिंग प्वाइंट की संचालन और अनुरक्षण के लिए पांच वर्षों का अनुबंध किया गया है। रेल प्रशासन के अनुसार, इससे यात्रियों को मोबाइल चार्जिंग की सहज सुविधा मिलेगी, वहीं रेलवे को प्रति वर्ष लगभग 23.50 लाख रुपये ...