प्रयागराज-पटना के बीच चलेगी अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल
चंदौली, अक्टूबर 10 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। विंध्याचल में लगने वाले शारदीय नवरात्रि मेले के मद्देनजर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज और पटना के बीच एक अनारक्षित मेमू मेला स्पेशल ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र के अनुसार प्रयागराज-पटना मेमू मेला स्पेशल 11 से 26 अक्टूबर तक प्रतिदिन चलेगी। प्रयागराज से पटना के लिए मेमू मेला स्पेशल प्रतिदिन प्रयागराज से खुलेगी और नैनी, मेजा रोड, मांडा रोड, विंध्याचल, मिर्जापुर, चुनार, पीडीडीयू जं., बक्सर, आरा, दानापुर रुकते हुए पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में मेमू स्पेशल प्रतिदिन पटना जं. से खुलेगी और दानापुर, आरा, बक्सर, पीडीडीयू जंक्शन होते हुए विंध्याचल और प्रयागराज पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: विंध्याचल एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.