बांदा, जनवरी 9 -- बांदा। संवाददाता बबेरू में ज्वाला प्रसाद शर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कस्बे में किया गया। इसमें आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। शुक्रवार को प्रयागराज बनाम उत्तराखंड के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। उद्घाटन मैच में उत्तराखंड टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जबाब में प्रयागराज ने 20 ओवर में 170 रन बनाए। उत्तराखण्ड की टीम 20 ओवर में 115 रन ही बना सकी। प्रयागराज ने 55 रनों से मैच जीत लिया। कस्बे के श्रीजेपी शर्मा इंटर कॉलेज के ग्राउंड में सात दिवसीय पंडित ज्वाला प्रसाद शर्मा मेमोरियल अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व राज्यमंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, महंत मधुरामशरण शिवाजी, पूर्व विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि ने प्रयागराज व उत्तराखंड की टीम से परिचय करने के पश्चात मैच खेलकर ...