गाजीपुर, फरवरी 4 -- सेवराई, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय सेवराई गांव में आयोजित तीन दिवसीय बाबा धामदेव राव स्मृति आल इंडिया वॉलीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रक्षा मंत्रालय प्रयागराज ने देवरिया हॉस्टल को 2-1 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। मंगलवार की देर रात तक चले इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में जमी रही। फाइनल मैच का पहला सेट रक्षा मंत्रालय प्रयागराज ने 21-17 से अपने नाम किया। दूसरे सेट में देवरिया हॉस्टल ने शानदार वापसी करते हुए 21-18 से जीत दर्ज कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। निर्णायक तीसरा सेट बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। अंततः रक्षा मंत्रालय प्रयागराज ने 21-19 से जीत हासिल कर प्रतियोगिता की ट्राफी अपने नाम कर ली। समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधा...