वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 5 -- यूपी के प्रयागराज में शाहगंज के गढ़ीकला मोहल्ले की संकरी गली और घनी आबादी के बीच मकान में सोमवार देर रात हुए तिहरे हत्याकांड की किसी को भनक तक नहीं लगी। यहां तक कि मकान मालिक और अन्य किराएदारों को भी वारदात की जानकारी मंगलवार सुबह हुई। आशंका है कि तीनों के मूकबधिर होने से मदद की आवाज तक नहीं लगा सके और कातिल वारदात को अंजाम देकर आसानी से भाग निकला। फिलहाल, पुलिस मृतकों की शिनाख्त की कोशिश के साथ ही हर बिंदु पर गहनता से पड़ताल कर रही है। तीन मंजिला मकान के भूतल पर मकान मालकिन सुशीला देवी अपने बेटे पंकज के साथ रहती हैं। प्रथम तल पर मृतक मूकबधिर दंपती और बगल के कमरे में एक युवक, जबकि दूसरे तल पर दो अन्य युवक किराए के कमरे में रहते थे। तीनों युवक रेलवे स्टेशन पर घूम-घूमकर खाने का सामान बेचते हैं। मकान मालकिन सुशील...