बांदा, मार्च 23 -- बांदा। पुलिस लाइन परिसर में रविवार से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रयागराज जोन से सात जिलों के खिलाड़ी बास्केटवाल व हैंडबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे एएसपी शिवराज ने शुभारंभ किया। एएसपी शिवराज ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों से पूरी खेल भावना और उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के जनपद बांदा, महोबा, चित्रकूट, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर तथा प्रतापगढ़ की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी लाइन मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी बबेरू सौरभ सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात प्रतिज्ञा सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय अखिलेश राजन व प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...