सीतापुर, अगस्त 23 -- सीतापुर, संवाददाता। 11वीं वाहिनी पीएसी सीतापुर के परिषर में आयोजित वार्षिक शूटिंग स्पोर्ट राइफल, रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग एवं अलार्म एफिसिएंसी प्रतियोगिता में पांचवें 300 मीटर थ्री पोजीशन बिगबोर महिला वर्ग की स्पर्धा में प्रयागराज जोन की आरक्षी प्रतीक्षा मौर्य अव्वल रही। इसमें नौ जोन तथा पीएसी के तीन जोन के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को इसका समापन होगा जिसमें मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मध्य जोन डॉ. प्रीतिन्दर सिंह मौजूद रहेंगे। प्रतियोगिता के पांचवें दिन 300 मीटर थ्री पोजीशन बिगबोर महिला वर्ग की स्पर्धा का परिणाम घोषित किया गया। प्रयागराज जोन की आरक्षी प्रतीक्षा मौर्य ने शानदार निशाना साधते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही, लखनऊ जोन की आरक्षी नेहा रानी ने दूसरा स्थान हासिल किया तथा मेरठ जोन क...