गौरीगंज, जनवरी 28 -- अमेठी, संवाददाता। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के समर्थन में प्रयागराज जाने के लिए निकले कांग्रेस के पूर्व विधान परिषद सदस्य दीपक सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें गौरीगंज गेस्ट हाउस लाया गया। जहां गौरीगंज, जामो और मुंशीगंज थानों की पुलिस के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई थी। शंकराचार्य के प्रयागराज छोड़ने के बाद उन्हें मुक्त किया गया। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा कि शंकराचार्य के साथ सरकार अन्याय कर रही है। इसी के विरोध और उनके समर्थन में वे प्रयागराज जा रहे थे। लेकिन उन्हें जगह-जगह पुलिस द्वारा रोका गया। इसके बाद उन्हें जबरन गौरीगंज गेस्ट हाउस लाया गया। दीपक सिंह ने कहा कि देश में कहीं भी जाना उनका संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार उस अधिकार का दमन कर रही है। उन...