फतेहपुर, अप्रैल 5 -- फतेहपुर। एनएचएआई द्वारा नई टोल दरें लागू किए जाने के बाद इसका सीधा असर रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ता दिखाई दे रहा है। दरअसल टोल बढ़ने के बाद प्रयागराज जाने वाली बसों के किराए में भी एक रुपये का इजाफा कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को अब बढ़े दाम अदा करने पड़ रहे हैं। एक अप्रैल से टोल की दरों में इजाफा हो गया जिसके बाद रोडवेज ने भी बसों के किराए में संशोधन कर दिया है। एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि फिलहाल प्रयागराज जाने वाली बसों का ही किराया एक रुपये बढ़ाया गया है। टोल के दाम बढ़ने के बाद मानकों को देखते हुए इस रूट के किराए में ही संशोधन किया गया है। जिससे प्रयागराज का टिकट अब तक 179 रुपये का था लेकिन बढ़े किराए के बाद अब प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को 180 रुपये अदा करना होगा। जबकि लखनऊ, बांदा, चित्रकूट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.